विदाई से पहले महिला का बवाल, दुल्हन के सामने दूल्हे को जड़ने लगी थप्पड़

यूपी के उरई में हो रही एक शादी में हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां के एक होटल में शादी का आयोजन था। शादी के बाद विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक महिला पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। दुल्हन के सामने महिला ने दूल्हे को चांटे मारने शुरू कर दिए। यह देखकर दूल्हे की बहनों ने उसे पकड़ लिया और फिर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि दुल्हन पक्ष को सारा माजरा समझ में आ गया और शादी तोड़कर वह लोग लड़की को लेकर चले गए। पहली पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *