नई दिल्ली, भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 के बीच स्वर्ण बांड (SGB) के पूर्वकालिक रेडेम्प्शन की तिथियों की घोषणा की है. इस अवधि के दौरान निवेशकों को अपने गोल्ड बॉण्ड्स को मैचुरिटी से पहले रेडेम्प्शन करने का अवसर मिलेगा जिसके लिए विशेष डेट्सऔर दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं.
आरबीआई की प्रेस रिलीज़ के अनुसार, विभिन्न एसजीबी ट्रांचों के लिए परमानेंट रेडेम्प्शन विंडो विशेष तिथियों पर खुलेंगी. निवेशकों को अपने रेडेम्प्शन रिक़्वेस्ट को एक अवधि के भीतर रिसीविंग ऑफिसेज, एनएसडीएल, सीडीएसएल, या आरबीआई रिटेल डायरेक्ट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा.
उदाहरण के लिए 2017-18 सीरीज I के बांड्स, जो 12 मई 2017 को जारी किए गए थे के लिए रेडेम्प्शन विंडो 11 अक्टूबर 2024 से 2 नवंबर 2024 तक उपलब्ध होगी. इसी प्रकार, 2017-18 सीरीज II के बांड्स, जो 28 जुलाई 2017 को जारी किए गए थे. इनके लिए रेडेम्प्शन विंडो 27 दिसंबर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक होगी. प्रत्येक सीरीज के लिए कूपन पेमेन्ट और रेडेम्प्शन की विशिष्ट तिथियाँ आरबीआई की अनुसूची में दी गई हैं.