पहलगाम अटैक में अब पाकिस्तान बेनकाब होगा. पाकिस्तान और उसकी जाजूस एजेंसी आईएसआई ने ही आतंकियों ने ही पहलगाम अटैक करवाया. इसमें कोई शक नहीं. अब भारत उसके खिलाफ सबूत जुटा रहा है, ताकि उसे पूरी दुनिया के सामने रंगे हाथों बेनकाब किया जाए. इस दिशा में जांच एजेंसी एनआईए को बड़ी कामयाबी मिल गई है. जी हां, सूत्रों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार हो गई है. इस जांच रिपोर्ट में पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआई और पाकिस्तानी आर्मी की साजिश के सबूत मिले हैं. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में 26 टूरिस्टों की हत्या की गई थी.
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम आतंकी वारदात की जांच रिपोर्ट में एनआईए ने करीब 150 लोगों के बयान ऑन रिकॉर्ड दर्द किए हैं. 3D मैपिंग और रिक्रिएशन के शुरुआती रिपोर्ट भी इस प्रारंभिक जांच रिपोर्ट का हिस्सा हैं. एनआईए की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पीओके का जिक्र है. इसमें कहा गया कि आतंकी पीओके में अपने हैंडलर के संपर्क में थे. एनएआईए (NIA) DG के नेतृत्व में पहलगाम अटैक पर यह प्रारंभिक जांच रिपोर्ट बनी है. इसे बहुत जल्द गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा.