LoC पर पाकिस्तान के साथ तनातनी तेज, भारतीय सेना ने राजौरी में गांववालों को दी हथियार चलाने की ट्रेनिंग

श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रहने वाले ग्रामीण अपनी हिफाजत के लिए तैयारी में जुट गए हैं। वहीं भारतीय सेना भी ग्रामीणों की मदद कर रही है। सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में विलेज डिफेंस ग्रुप्स (VDG) के सदस्यों के लिए खास ट्रेनिंग आयोजित की है। इस ट्रेनिंग का मकसद सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा को मजबूत करना है। यह सेना की तरफ से स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने की एक कोशिश है। ट्रेनिंग में हथियार चलाना, खतरे से निपटने के तरीके और किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहना सिखाया जा रहा है। सेना का कहना है कि वह स्थानीय लोगों के साथ मिलकर एक मजबूत सुरक्षा ढांचा बनाना चाहती है। उधर, सरकार ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि आतंकवादियों और उनके समर्थकों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *