भाजपा को दुर्गंध पसंद, इसीलिए गौशाला बनवा रही

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने गौशालाओं और इत्र पार्क के बहाने एक बयान देकर भाजपा पर निशाना साधने की कोशिश की। उनके इस बयान को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता भी जमकर पलटवार कर रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्‍नौज में कहा कि भाजपा को दुर्गंध पसंद है, इसलिए वो गौशालाएं बनवा रही है। जबकि समाजवादी पार्टी को सुगंध पसंद है इसीलिए उसने इत्र पार्क बनाए। अखिलेश के इस बयान पर भाजपा नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। राज्‍यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा के राज में इत्र पार्क बनाने के साथ-साथ इत्र का घोटाला भी हो चुका है। गौशाला में आप दुर्गंध और सुगंध क्यों तलाश रहे हो। गौशाला में सनातन की आस्था को तलाशो। ये गौमाता है और मां पर टिप्पणी नहीं की जाती।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्‍नौज में कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं। ये बीजेपी की नफरत की दुर्गंध है। कन्‍नौज के लोगों को सुगंध पसंद है। वे दुर्गंध को हटाएं। अभी थोड़ी हटाई है अगली बार और हटा दें। जिन्‍हें दुर्गंध पसंद है वे गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद करते हैं इसलिए इत्र पार्क बना रहे हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि बताइए ये सरकार सांड पकड़ रही है कि नहीं पकड़ रही है? पकड़ रही है। उसका भी पैसा खा जा रही है। उन्‍होंने कहा कि हम सुगंध पसंद करने वाले लोग हैं। परफ्यूम पार्क बना रहे हैं। जबकि ये लोग (बीजेपी) दुर्गंध पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *