एक्ट्रेस रन्या राव ने तोड़ी चुप्पी, कबूला हवाला के पैसे से खरीदा था सोना

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रन्या राव को दुबई से सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत सुनवाई के दौरान उन्होंने कबूल किया कि सोना खरीदने के लिए हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले के सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला 27मार्च तक सुरक्षित रख लिया है।

इस मामले की जांच राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) कर रहा है। अदालत में डीआरआई की ओर से पेश हुईं सरकारी वकील मधु राव ने बताया कि रन्या राव ने अनौपचारिक तरीके से वित्तीय लेन-देन करने की बात स्वीकार कर ली है। जांच एजेंसियों ने धारा 108के तहत नोटिस जारी किया और मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यवाही पुलिस पूछताछ नहीं बल्कि वित्तीय अनियमितताओं और किसी भी संभावित कानूनी उल्लंघन की पहचान के लिए की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *