उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार, 16 मार्च को जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की. पहली सूची में 68 जिलों की घोषणा की गई है. इसमें 22 पिछड़ा वर्ग से हैं वहीं 19 ब्राह्मण हैं. इसके अलावा पांच महिलाएं हैं.
बीजेपी में हुए सांगठनिक बदलाव पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम ने लिखा- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उ. प्र. में प्रधानमंत्री के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे. सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!