नई दिल्ली:,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन घंटे लंबा पॉडकास्ट आ गया है. मशहूर अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने PM के साथ बात करने से पहले 45 घंटे का उपवास रखा. नरेंद्र मोदी ने अपनी ताकत को 1.4 अरब भारतीयों और उनकी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा, यह कहते हुए कि वे शांति और सामंजस्य के पक्षधर हैं.
उन्होंने अपने गरीब बचपन, उपवास की आध्यात्मिक और वैज्ञानिक शक्ति, और इसे जीवन में शामिल करने की बात की. PM मोदी ने अपने प्रारंभिक जीवन में वडनगर की ऐतिहासिक समृद्धि और परिवार की मेहनत का ज़िक्र किया. युवाओं को धैर्य, मेहनत और “कुछ करने” की सलाह दी, न कि सिर्फ़ “बनने” की. हिमालय यात्रा में आध्यात्मिक खोज और सेवा की भावना को रेखांकित किया. पीएम ने तकनीक को सशक्तिकरण का साधन मानते हुए, एआई और डिजिटल क्रांति में भारत की भूमिका पर जोर दिया.