जिन्हें रंगों से परहेज, वह घर नहीं देश छोड़कर चले जाएं…

उत्तर प्रदेश में होली और जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट है। दरअसल होली और जुमे का दिन एक साथ पड़ रहा है, ऐसे में प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबलों की संवेदनशील इलाकों में तैनाती की है। इस बीच योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को होली के रंगों से परेशानी है, वह देश छोड़कर चले जाएं। संजय निषाद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कुछ राजनेता ऐसे हैं जो गले नहीं मिलने देना चाहते। कुछ लोगों के मन में जहर घोलकर उन्हें बहकाया जा रहा है और वह भी इसी देश के नागरिक हैं। जिन्हें रंगों से परहेज है, वह घर नहीं बल्कि देश छोड़कर ही चले जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *