स्टडी, वर्क परमिट पर कनाडा गए लोगों को झटका, कभी भी रद्द हो सकता है वीजा

कनाडा ने अपने इमिग्रेशन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक वहां के सीमा अधिकारी कभी भी स्टडी, वर्क या टूरिस्ट वीजा पर गए अस्थाई निवास वीजा को रद्द कर सकते हैं। नए नियमों के तहत सीमा अधिकारियों की शक्ति में इजाफा किया गया है। हाल ही में लागू हुए नए आव्रजन और शरणार्थी संरक्षण नियम, सीमा अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण (ईटीए) और अस्थायी निवासी वीजा (टीआरवी) जैसे अस्थायी निवासी दस्तावेजों को रद्द करने के लिए पहले से ज्यादा अधिकार देते हैं।
नए नियमों से हर साल हजारों विदेशी नागरिकों पर असर पड़ने की आशंका है। इनमें बड़े पैमाने पर भारतीय भी शामिल हैं। नए नियमों के तहत होने वाले बदलाव छात्रों, कर्मचारियों और अस्थायी निवासी आगंतुकों पर असर डालेंगे, जिनमें से कई भारत से हैं। भारतीयों के लिए कनाडा में शिक्षा पाना सपना रहा है और बड़े पैमाने पर भारतीय अपने सपनों को साकार करने कनाडा आते रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कनाडा में लगभग 4,27,000 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *