विधायक सुपुत्र राजन अरोड़ा एवं सिख तालमेल कमेटी के मेंबर रहे मौजूद

जालंधर, महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर जो सिख राज के पहले बादशाह थे , जी के महान जीवन और शहादत को समर्पित सब्जी मंडी चौक, जिसको बनाने की अनुमति 2013 में नगर निगम के जनरल हाउस एवं स्थानिक स्थानक सरकार की तरफ से दी गई थी। जो कि कुछ कारणवर्ष नहीं बन पाया। सिख तालमेल कमेटी की तरफ से यह मुद्दा जोरदार ढंग से मेयर रवनीत धीर ,सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू एवं केंद्रीय विधायक रमन अरोड़ा के पास उठाया गया था। जिस पर विधायक एवं बिट्टू की तरफ से मौके का जायजा लिया गया था। और चौक को तुरंत बनाने की मंजूरी दी गई थी।इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आज विधायक रमन अरोड़ा के पुत्र राजन अरोड़ा एवं नगर निगम के एसडीओ राजेश बत्रा एवं जी ए नवजोत सिंह ने मौके पर चौक का जायजा लिया ,एवं चौक बनाने में आ रही रुकावटें एवं अनमानत खर्च संबंधी विचार किया ।इस मौके पर सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चढ़ा,हरप्रीत सिंह नीटू, तेजिंदर सिंह संत नगर (मीडिया प्रभारी) सतपाल सिंह सिद्दीकी, गुरदीप सिंह कालिया कालोनी एवं विक्की सिंह खालसा ने विधायक रमन अरोड़ा का खास तौर पर धन्यवाद किया, और कहा कि अपनी अनुपस्थित में अपने बेटे को भेज कर काम की शुरूआत करवाना एक सराहनीय कदम है। हम आशा करते हैं। कि जालंधर शहर में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की याद मैं सुंदर चौक तैयार किया जाएगा। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा ले सकेगी। जिससे नई पीढ़ी को उनके उपदेश और शिक्षाओं को धारण करने में आसानी होगी। इस अवसर पर राजन अरोड़ा की तरफ से सिख तालमेल कमेटी के मेंबरों को आश्वासन दिया गया। कि जल्दी से जल्दी इस चौक के निर्माण का कार्य की शुरुआत की जाएगी। एवं इसे अति आधुनिक लाइटों से सुंदर और आकर्षित बनाया जाएगा ।इस अवसर पर जेएस बग्गा, हरजोत सिंह लकी, गुरविंदर सिंह सिद्धू, जितेंद्र सिंह कोहली ,अमनदीप सिंह बग्गा, हरपाल सिंह, पाली चढ़ा, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह रोबिन, सनी ओबेरॉय ,कमलजीत सिंह नूर, अरविंद सिंह बबलू ,रविंदर पाल सिंह हैप्पी ,कमलजीत सिंह हैप्पी, गुरविंदर सिंह, जगजीत सिं,ह गुरप्रीत सिंह बाबा, जितेंद्र सिंह कोहली, प्रभजोत सिंह, त्रिलोचन सिंह भसीन ,मनविंदर सिंह भाटिया, गुरप्रीत सिंह बाबा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *