घरों में पालतू जानवर के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय कुत्ते हैं। इनको पालना काफी आसान भी होता है। कई जानवर प्रेमी तो एक नहीं कई कुत्तों को अपने घर में पालते हैं। वैसे सभी जानवरों में कुत्ता ही एक ऐसा जानवर होता है, जो इंसानों के दिल के सबसे करीब होता है। कुत्ता वफादार तो होता ही है, लेकिन यह बहुत जल्दी इंसानों का दोस्त बन जाता है। वैसे तो मार्केट में कई ऐसे कुत्ते होते हैं,जिसको आसानी से पाला जाता है। हालांकि, इस लेख में हम आपको भारत के तीन सबसे महंगे कुत्तों की नस्ल के बारे में बताएंगे। ये कुत्ते महंगे होने के साथ-साथ काफी खतरनाक भी होते हैं।
तिब्बती मास्टि नस्ल के कुत्ते सबसे शक्तिशाली होते हैं। यह सामान्य तौर पर हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इस नस्ल के कुत्ते अपनी ताकत, वफादारी और सुरक्षात्मक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। तिब्बती मास्टिफ का वजन सामान्य तौर पर 40 से 50 किलोग्राम के बीच का होता है। ये अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होते हैं। तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के डॉग की कीमत 70 से 75 हजार रुपये तक होता है।
सेंट बर्नार्ड नस्ल के कुत्ते काफी विशाल आकार के होते हैं। इनका स्वभाव काफी शालिन होता है, लेकिन ये अपने मालिक के लिए काफी वफादार होते हैं। इनकी पहचान बचाव क्षमता के लिए किया जाता है। यह नस्ल स्विट्जरलैंड और इटली के पर्वतों पर मुख्य रूप से पाए जाते हैं। इनका वजन 70 से लेकर 120 किलोग्राम तक होता है। ये कुत्ते देखने में तो आलसी होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव काफी तेज होता है।