सुशील रिंकू ने भाजपा की प्रचंड जीत पर सभी को दी बधाई

जालंधर,  पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दिल्ली विधानसभा में पार्टी की प्रंचड जीत की खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज कराई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की ये जीत मोदी जी के सबका साथ, सबका विश्वास मंत्र का नतीजा है।

सुशील रिंकू ने कहा कि दिल्ली में यह भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। यह विजय भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है। इस अपार जनसमर्थन के लिए दिल्ली की देवतुल्य जनता का उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।

सुशील रिंकू ने कहा कि दिल्ली से ‘झूठ, फरेब व भ्रष्टाचार की आप-दा छट गई है। अब सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद का कमल खिल गया है। दिल्ली ‘मोदी की गारंटी’ को निरंतर साकार होते देख रही है, उसी का सुपरिणाम है कि उसने भाजपा को प्रचंड जनादेश दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजनरी नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल निर्देशन में मिली यह ऐतिहासिक जीत देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता पर अथाह जन-विश्वास का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *