गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया

जालन्धर, महानगर की अग्रणी ग़ैर सरकारी संगठन अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन जालन्धर के सहयोग से स्थानीय प्रीत नगर, लाडोवाली रोड स्थित एस डी फुलर्वान गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल में आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के छात्रों व छात्राओं सहित काफी संख्या में इलाका निवासियों ने अपने आधार कार्ड अपडेट करवाए गए।
स्कूल की प्रिंसीपल अमर ज्योति शर्मा ने कहा कि हम जिलाधीश महोदय जालन्धर व अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन का अति आभार प्रकट करते है कि हमारे स्कूल में आधार कार्ड कैंप का आयोजन कर स्कूल के बच्चों का स्कूल में ही आधार कार्ड अपडेट हो गया है एवं बच्चो को सुविधा सैंटर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ी, जिससे उनकी शिक्षा का नुकसान भी नहीं हुआ।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने जालन्धर के माननीय जिलाधीश श्री हिमांशु अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही हम उन लोगो तक पहुंच पाए है जो किसी ना किसी कारण सुविधा सैंटर या अन्य स्थान पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कर पाए रहे थे । उन्होने कहा कि एक एन जी ओ का यही काम ही है कि सरकार के प्रोजेक्टों को जनता तक पहुंचाए ताकि वह लोगो को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का फायदा मिल सके।
सुविधा सैंटर की ओर से आधार कार्ड कैंप में आए मैडम ज्योति व प्रिंस ने पूर्ण सहयोग किया।
आधार कार्ड कैंप में पूर्व पार्षद सुरेश मरवाहा,अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, प्रिंसीपल अमर ज्योति शर्मा,कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह खेत्रपाल, मुख्य सलाहकार पर्यावरण ललित मैहता,वित सचिव भुपिन्द्र कालिया,सदस्य मंजीत सिह, मैढमडम ज्योति, प्रिंस, राकेश कालिया,मुकेश कालिया,मवजोत सिह व अन्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *