नई दिल्ली. वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत बदल चुकी है. उनका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. पिछले कुछ दिनों से उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. प्रयागराज महाकुंभ में वह अपने परिवार के साथ माला बेचने गई थीं, लेकिन अब वह वहां से वापस अपने गांव आ चुकी हैं. दरअसल, महाकुंभ में मोनालिसा के वीडियो बनाने की होड़ लगी हुई थी. इससे उनके परिवार वाले काफी परेशान हो गए थे. इसलिए वे सभी वापस मध्य प्रदेश वापस लौट आए, लेकिन कब और कैसे किसकी किस्मत बदल जाए यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मोनालिसा अब जल्द ही बड़े पर्दे पर छाने वाली हैं. जी हां, मोनालिसा को एक बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है और वह इस फिल्म में काम करने के लिए भी तैयार हो गई हैं.