बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने भी अपने शौक और प्यार को मिलाते हुए शरीर में चुंबक डलवा

अमेरिका, सैडी (Sadie Riendeau) और उनकी मंगेतर हैना (Hannah Hansman) को बॉडी मॉडिफिकेशन कराना बहुत पसंद है. इसका मतलब ये है कि लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में धातु की चीजें पहन लेते हैं, या फिर शरीर के अंगों में बदलाव करवाते हैं. कपल ने भी अपने शौक और प्यार को मिलाते हुए शरीर में चुंबक डलवा लिए.

प्रेम पड़ा व्यक्ति अपने प्यार को साबित करने के लिए और पार्टनर को अच्छा महसूस कराने के लिए कुछ भी कर सकता है, किसी भी हद तक जा सकता है. हाल ही में अमेरिका के एक कपल ने भी इस बात को साबित कर दिया. इस कपल को शरीर पर पियर्सिंग करवाना, टैटू बनवाना बहुत पसंद है. पर अबकी बार इन्होंने ऐसा कुछ किया है, जिसके बारे में जानकर आप यही कहेंगे कि दोनों ने प्यार (Couple implant magnets under skin) की हद पार कर दी. कपल ने अपने-अपने शरीर में दो चुंबक डलवाए हैं. जिससे वो जब मिलते हैं तो एक दूसरे से चिपक जाते हैं.

अब जब भी वो अपने हाथों के चुंबकों को पास लाते हैं, तो उनकी चमड़ी चिपक जाती है. कपल ने बताया कि इस मैगनेट को छूने पर दर्द नहीं होता है, बल्कि पता ही नहीं चलता है कि वो हाथ में मौजूद हैं. पिछले ही साल दिसंबर में ये कपल तब वायरल हुआ, जब उनकी एक रील चर्चा में आ गई. इस रील में कपल ने अपनी जर्नी के बारे में बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *