गद्दी नशीन संत 108 सतगुरु निरंजन दास जी के जन्मदिन पर संगतों का डेरा बल्लां में पहुंच कर संत निरंजन दास को बधाईयां देने का सिलसिला सुबह ही शुरू हो गया था। इसी के उपलक्ष्य में जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होते हुए सतगुरु निरंजन दास जी को जन्मदिन की बधाईयां दी तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।