ये बात तो बच्चा भी जानता होगा कि करेंट और पानी का कोई संबंध नहीं है. पानी में करेंट आसानी से ट्रैवल कर सकता है. इस वजह से अगर किसी ने गीले हाथ या पैर से बिजली के तार को छू लिया, तो समस्या पैदा हो सकती है. पर कुछ लोग खतरों के खिलाड़ी से कम नहीं होते. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा ही एक खतरों का खिलाड़ी नजर आया. इस वीडियो में ये शख्स बिजली के तार पर गीले कपड़े सुखा रहा था. जब आप वीडियो देखेंगे, तो समझ आएगा कि ऐसा नजारा सिर्फ अपने इंडिया में ही देखने को मिल सकता है!
इंस्टाग्राम अकाउंट हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक शख्स घर की छत पर खड़ा है और बिजली के तारों पर गीले कपड़े सुखा रहा है. जब गली में चलते एक व्यक्ति ने ये नजारा देखा तो हैरान हो गया और उस आदमी को ऐसा करने से रोकने लगा. आदमी ने भी तपाक से ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाए.