20 वर्षीय अनुष्का का लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष बनीं

ब्रिटिश-भारतीय छात्रा अनुष्का काले ने इतिहास रच दिया है. अनुष्का काले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की कैम्ब्रिज यूनियन सोसाइटी की अध्यक्ष बन गई हैं. महज 20 साल की उम्र में अनुष्का काले ने निर्विरोध यह चुनाव जीता. साथ ही इस पद के लिए अब तक हुए पांच बार के चुनाव में वह निर्विरोध राष्ट्रपति बनने वाली चौथी उम्मीदवार हैं. उन्हें कुल 126 वोट हासिल हुए हैं.

अनुष्का कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के सिडनी ससेक्स कॉलेज में इंग्लिश लिटरेचर पढ़ रही हैं. अनुष्का कैम्ब्रिज यूनियन सोसाइटी की सर्विंग डिबेट ऑफिसर भी हैं. उनका इरादा कॉलेज के सांस्कृतिक सोसाइटी जैसे इंडिया सोसाइटी को मजबूत करना है. अनुष्का ने इस पद को हासिल करने के लिए “विविधता और पहुंच” “Diversity And Access” में सोसाइटी में सुधार लाने को केंद्र बना कर यह चुनाव लड़ा. विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने “सांस्कृतिक और एक्सेस -आधारित सोसाइटी के साथ संबंधों को मजबूत करने” और एक्सेस टिकट की लागत को कम करने का वादा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *