जालंधर का एक सब-इंस्पेक्टर पर लगा गंभीर आरोप

जालंधर, जालंधर का एक सब-इंस्पेक्टर विवादों में घिर गया हैं। जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर विक्टो मसीह पर लोगों से पैसे लेने और लॉटरी स्टाल खुलवाने कई गंभीर आरोप लगे है। गत रात एक व्यक्ति और सब-इंस्पेक्टर विक्टो मसीह के बीच जमकर बहस हुई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है।

मीडिया रिपोट के मुताबक वीडियो में व्यक्ति सरेआम सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहा है। उक्त व्यक्ति का कहना है कि उसके पास सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ रिकार्डिंग मौजूद है। इसके साथ ही उसने 20 हजार रुपए लेने के भी आरोप लगए हैं। आरोप लगा रहे व्यक्ति का नाम सोनू बताया जा रहा है। वहीं सब-इंस्पेक्टर ने व्यक्ति पर तस्करी के आरोप लगाए हैं। इस दौरान मौके पर लोग इकट्ठा हो जाते हैं और जमकर हंगामा होता है। जब इस सबंधी सब-इंस्पेक्टर विक्टो मसीह से संपर्क करके पुछा तों उन्होंने बताया कि यह सब कुछ बकबास है। मेरे उपर गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। गाड़ी पकड़ी जिस के उपर काली फिल्म लगी हुई थी। उस सबंधी मेरे उपर आरोप लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *