ब्रिटेन की संसद में बुधवार को भारतीय मूल की सांसद शिवानी राजा और ईसाई सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भगवद गीता पर हाथ रख कर सांसदी की शपथ ली। दोनों ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से चुनाव जीते हैं। शिवानी लीस्टर ईस्ट सीट से जीत दर्ज की है। शिवानी ने लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को 4 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। वहीं बॉब ब्लैकमैन 2010 से सांसद हैरो ईस्ट से सांसद हैं। लीस्टर ईस्ट को लेबर पार्टी का गढ़ माना जाता है। शिवानी ने यहां 37 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी को जीत दिलाई है। शपथ लेने के बाद शिवानी ने एक पोस्ट कर बताया कि भगवद गीता के साथ शपथ लेना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्हें इस पर गर्व है। शिवानी ब्रिटेन की सबसे यंग सांसदों में से एक है। वे अभी 27 साल की हैं। शिवानी के माता-पिता 1970 के दशक में गुजरात से लंदन गए थे। वे खुद को हिन्दू मानती है और हिन्दू रीति रिवाज को फॉलो करती हैं।