जालंधर, शिवसेना के पूर्व पंजाब प्रवक्ता और राष्ट्रीय हिन्दू हेल्पलाइन के संचालक व अब आप मे हुए शामिल सुभाष गोरिया के सुरक्षा कर्मी पंजाब पुलिस ने हटा लिए हैं। बता दें कि पंजाब पुलिस ने सुभाष गोरिया की सुरक्षा के लिए 6 कर्मियों को तैनात किया था।जालंधर पुलिस ने एक-एक करके सारे कर्मचारी वापिस बुला लिए है।गोरिया शिवसेना की टिकट पर दो बार लोकसभा और दो बार विधानसभा में किस्मत अजमा चुका है।सुभाष गोरिया हमेशा ही देश विरोधी ताकतों,नशा तस्करो के खिलाफ बोलते आ रहे है।गोरिया के ऊपर कई बार नशा तस्करो की और से जानलेवा हमले भी किए गए है।खालिस्तानी आंतकवादियो की और से उनके घर,दफ्तर की रैकी भी की जा चुकी है।2022 में लश्कर ए ख़ालसा की और से इन्हें और इनके परिवार को लगातार 2 महीने धमकियां भरी कॉल आती रही और पुलिस ने भी सुभाष गोरिया को सतर्क रहने के लिए कह दिया परन्तु इतना कुछ होने के बाबजूद भी सुभाष गोरिया की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है।अगर सुभाष गोरिया जा उनके परिवार का कोई जानी माली नुकसान होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा पंजाब सरकार जा पुलिस प्रशासन ?