जाते हैं या कोर्ट मार्शल बुलाऊं? राहुल गांधी के खिलाफ याचिका डालने वाले वकील पर भड़के SC जज

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता की बहाली को चुनौती देने वाली याचिका दायर करने वाले लखनऊ के वकील अशोक पांडे को आज फिर कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने उनपर लगाए गए जुर्माने को वापस लेने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल जनवरी में उनकी अर्जी खारिज करते हुए एक लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया था। इसके बाद वकील पांडे ने दोबारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपने जुर्माने को वापस लेने का अनुरोध किया था।

जस्टिस बी आर गवई ने मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए ना सिर्फ जुर्माना वापसी से इनकार कर दिया बल्कि वो वकील अशोक पांडे पर बुरी तरह भड़क गए। सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में माहौल ऐसा बिगड़ा कि जस्टिस गवई ने वकील पांडे को सख्त लहजे में चेतावनी दे दी। लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस गवई ने दो टूक कहा, “अगर, इसके बाद आपने एक शब्द भी आगे बोला तो हम आपके खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला दर्ज करेंगे। आपको इतनी सारी याचिकाएं दायर करने से पहले 100 बार सोचना चाहिए था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *