नोएडा के लॉजिक्स मॉल (Logix Mall) में शुक्रवार को आग लगने की खबर है. बताया जा रहा है कि ये आग मॉल में कपड़ों के एक शोरूम में लगी है. यह आग थाना सेक्टर 24 के लॉजिक्स मॉल में लगी है. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. मॉल को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है. अभी तक आग से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.