AAP ने कुबूली स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की बात, कहा- विभव पर सख्त एक्शन लेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और उचित कार्रवाई की जाएगी.AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, ‘कल एक निंदनीय घटना हुई. स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं. जब वह ड्राइंग रूम में उनका इंतजार कर रही थीं तभी विभव कुमार ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. सीएम ने मामले का संज्ञान लिया है और वह उचित कार्रवाई करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *