नई दिल्ली. आईपीएल 2024 सिर्फ रनवर्षा के लिए ही नहीं, अपने विवादों के लिए भी खूब चर्चा में है. चाहे रोहित शर्मा-हार्दिक पंड्या का मामला हो या केएल राहुल-संजीव गोयनका कंट्रोवर्सी. इन विवादों पर रोज नए अपडेट आ रहे हैं. राहुल-गोयनका विवाद के बाद तो कहा जा रहा था कि लखनऊ सुपरजायंट्स अपना कप्तान भी बदल सकता है. इस बीच केएल राहुल का एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से खास अपील की है. राहुल ने टीम मालिक संजीव गोयनका से तकरार के बाद पहली बार कुछ कहा है.
लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को 8 मई के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और टीम ऑनर संजीव गोयनका मैदान पर ही मिले और कुछ बात की. इस बातचीत में संजीव गोयनका की भावभंगिमा कुछ ऐसी थी, जैसे वे कप्तान को डांट रहे हैं. इससे क्रिकेटफैंस काफी खफा थे. कॉमेंटेटर्स तक ने कहा कि अगर टीम स्ट्रेटजी या किसी असहमति को लेकर बातचीत है तो यह मैदान पर नहीं होनी चाहिए. ऐसी बातचीत ऑफ कैमरा ही होनी चाहिए