शिव राम कला मंच द्वारा रामायण ज्ञान व गायन प्रतियोगिता 16 को

जालंधर, (संजय शर्मा)-रामायण वो पवित्र ग्रंथ है जिसमे पूजनीय श्री राम जी के जीवन का पूरा वर्णन है। रामायण में उनके जन्म से लेकर सीता माता जी के धरती में समाने तक के सफर का सजीव वर्णन है। रामायण हमे श्री राम जी के जीवन जीने के तरीके, उनके आदर्श ओर प्रेम आज भी मनुष्य जाति को प्रेरित करते है। उन्ही की राह पर चलते हुए शहर की प्रमुख धार्मिक संस्था शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा रामायण ज्ञान व गायन प्रतियोगिता 16 मई 2024 को करवाई जा रही है। जानकारी देते हुए मंच के प्रधान श्री रजनीश कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस में करवाई जा रही है। श्री रजनीश ने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किये जाते है जिससे समाज मे होनहार, योगमय, व धार्मिक प्रवृत्ति के बच्चे बन कर देश का नांम रोशन करे। श्री रजनीश ने बताया कि तुलसीदास जी के उक्त दोहे का अनुसरण जिस में वह कह रहे हूं कि जिस व्यक्ति की जिव्हा पर हर समय श्री राम जी का नाम रहता है वो व्यक्ति सभी दुखों से मुक्त हो जाता है और उसका जीवन सुखम हो जाता है। लेकिन जो व्यक्ति आलस के कारण श्री राम के नाम का सिमरण से विमुख होते है उनका आज ओर आने वाला कल दोंनो ही नष्ट हो जाते है। इसी श्रंखला में यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है जिस में इलाके के सभी स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तैयारियों व रूपरेखा को लेकर एक मीटिंग्ग मंच के पैटर्न श्री कुलविंदर सिंह हीरा जी के कार्यालय पर हुई। इस प्रतियोगिता में रामायण से संबंधित दोहे, चौपाई व भजन सुने जाएंगे। जिन प्रतिभागियों की आवाज़ मधुर होगी उन प्रतिभागियों को मंच की तरफ से ईनाम भी दिये जायेंगे। मंच की तरफ से म्यूजिशियन का इंतजाम किया गया है। इस प्रतियोगिता में शहर की सभी रामलीला कमेटियों के कलाकारों को भी निमंत्रण दिया गया है। मीटिंग में संस्थापक व प्रधान रजनीश कुमार, संरक्षक हरजीवन गोगना, कृष्ण लाल अरोड़ा, अशोक जोन्द्रा, पैटर्न कुलविंदर सिंह हीरा, उप प्रधान धीरज सहगल, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, अमनदीप हैरी, शिवम कालिया, गुरदास बोलिना, स्नूपी समेत सभी सदस्य व कलाकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *