जालंधर,(संजय शर्मा)-पंजाब में लोक सभा चुनाव अकेले लड़ने के निर्णय होने पर मंडल न 3 भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय हाईकमान का स्वागत किया लड्डू बांटे ढोल नगाड़ों के साथ नाचे, भारत माता कि जय वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी व नरेंदर मोदी जिंदाबाद के नारों से किशनपुरा गूँज उठा। भाजपा नेताओं ने सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने का किया स्वागत। जालंधर, 27 मार्च ( ) : मंडल न 3 भाजपा की और से भाजपा नेता किशनलाल शर्मा के निवास स्थान पर मंडल भाजपा अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की की अध्यक्षता में सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का केंद्रीय भाजपा हाईकमान के निर्णय का स्वागत किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे और ढोल नगाड़ों के साथ खूब नाचे और भारत माता की जय वन्देमातरम, भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से किशनपुरा गूँज उठा इस अवसर पर मॉडल न 3 भजपा अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की ने कहा कि पूरा पंजाब इस बात को जान चूका है कि पंजाब का चौमुखी विकास भाजपा ही करवा सकती है इसी लिए पंजाब के कोने कोने से एक ही आवाज थी कि भाजपा अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया उसका हम स्वागत करते है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश भाजपा कला संस्कृति के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा कि पूरा भारत देश मोदी मोदी इस लिए बोल रहा है क्योंकि वो जो मोदी जी कहते है वो करते है इस लिए पुरे विशव कि पार्टी भाजपा बन गई है और कहा कि आने वाले लोक सभा चुनावों में पंजाब कि जनता लोक सभा के चुनावों का बेसब्री से इन्तजार कर रही है कि कब चुनाव हो कब पंजाब कि एकता व अखंडता को तोड़ने वालों का अंत करने के लिए कमल का बटन दबाने हेतु त्यार है और कहा कि आम आदमी पार्टी सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल का भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते है इस अवसर पर मंडल तीन भाजपा के महामंत्री शाम शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा इसलिए मजबूत हो रही है कि भाजपा का लक्ष्य है राष्ट्रहित के लिए कार्य करना और कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा हर बूथ पर भाजपा के लिया कार्य करने के लिए कार्यकरत्यों में भारी उत्साह है भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने का सराहनीय कदम है। इस अवसर पर भाजपा के इस सी मोर्चा के अजमेर सिंह बादल, नवीन भल्ला, रवि, राजेश बंटी, बीरबल शर्मा, तजिंदर शर्मा, हरजिंदर बग्गा, राजीव, हरविंदर सिंघ्ह गोरा, नसीब चंद, सरवन शर्मा, राजिंदर शर्मा आदि भारी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल थे। कैप्शन : पंजाब में भाजपा का अकेले चनाव लड़ने कि ख़ुशी में भाजपा नेता किशनलाल शर्मा के निवास स्थान पर लड्डू बांटते हुए गुरप्रीत विक्की, शाम शर्मा, राजेश बंटी, अजमेर सिंह बादल व अन्य।