जालंधर और एस.बी.एस. नगर के लिए शराब के ग्रुपों के लिए ड्रा निकाला

जालंधर, आबकारी विभाग ने आज स्थानीय रैड क्रास भवन में जालंधर और एस.बी.एस. नगर जिलों में पडते 26 शराब ग्रुपों में से 17 ग्रुपों के सफलतापूर्वक ड्रा निकाले गए और 9 ग्रुप जिनमें 7 जालंधर और 2 एस.बी.एस. नगर शामिल है के ड्रा निकालने बाकी है।

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर एक्साइज परमजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह और राजीव वर्मा ने जालंधर जिले के 21 और एस.बी.एस. नगर के 5 शराब समूहों संबंधी प्रक्रिया की शुरूआत करवाई गई।डिप्टी कमिश्नर आबकारी परमजीत सिंह ने बताया कि ड्रा पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से निकाला गया। नीलामी में भाग लेने वाले सफल बोलीकार जिन्होंने नीलामी में हिस्सा लिया शराब ग्रुपों की अलाटमैंट की गी। बता दें कि इस विभाग को नीलामी के लिए 1000 आवेदन प्राप्त हुए थे।उन्होंने बताया कि सफल बोलीकारों ने ग्रुप की बकाया राशि का तीन प्रतिशत विभाग के पास जमा कर दिया है। जालंधर जिले के 21 ग्रुपों में से 14 समूह जालंधर नगर निगम की सीमा में आते है और 7 समूह ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर जिले के लिए 842 और एसबीएस नगर के लिए 238 आवेदन प्राप्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *