महान सपूत भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत को युगों युगों तक याद किया जाएगा : किशन लाल शर्मा

जालंधर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस को समर्पित  23 मार्च तक चलने वाले शहीदों की धरती पंजाब को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए संकल्प दिवस के रूप में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है उसी कड़ी में आज बस्ती शेख में सुरेंद्र बब्बर की अध्यक्षता में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति के गीत से किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में राष्ट्रभक्तों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के जय कारे लगाये और भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि पंजाब प्रांत को नशे व् भ्रष्टाचार की दलदल से निकलने के लिए अपना अपना योगदान देंगे । इस अवसर पर किशन लाल शर्मा ने कहा कि शहीद ए आज़म भगत सिंह राजगुरु सुखदेव भारत माता के महान सपूत थे इनकी शहादत को युगों युगों तक भुलाया नहीं जा सकता और कहां की देश की खातिर मर मिटने वालों को दुनिया हमेशा याद रखती है, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र बब्बर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा चलाई गई मुहिम एक सहरानिये कदम है और कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच समय-समय पर क्रांतिकारी वीरों के कार्यक्रम कराकर एक जागरूकता का संदेश समाज में दे रहे हैं, इस अवसर पर प्रथम बब्बर, भारत बब्बर, मनोज कुमार, गौरव जोड़ा, प्रमोद कश्यप, पंकज महंगी, राजकुमार, सुनील शर्मा, सूबेदार यादव, रमेश शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, गुरदयाल चंद आदि भारी संख्या में राष्ट्र भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *