जौहल हॉस्पिटल, रामा मंडी द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाया गया

जालंधर, होला मोहल्ला लंगर कमेटी की और से चौगिट्टी फ्लाइओवर नजदीक बाइपास पर आज 4 दिवसीय लंगर का आयोजन किया जा रहा है जोकि 25 मार्च तक चलेगा।
कमेटी के सभी सदस्यों ने सिक्ख गुरुओं द्वारा चलाई गई प्रथा के अनुसार श्री आनंदपुर होला मोहल्ला पर आने जाने वाली संगत के लिए लगाए गए लंगर का शुभारंभ गुरुओं के चरणों में अरदास से किया और सरबत के लिए भला माँगा।
होला मोहल्ला पर भारतीय एवं पंजाब की पुरानी प्रथा दिखाई दी।कमेटी सदस्य लंगर के पड़ाव पर आने वाले श्रद्धांलूयों का स्वागत कर रहे थे व उन्हें सिक्ख मर्यादा के अनुसार अपना सिर ढकनें के लिए पटका दे रहे थे। लंगर की शुरुआत चाय और पकौड़े से की गई और दोपहर बाद से प्रसादा और दाल वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *