पूर्व राजदूत श्री तरनजीत सिंह संधू के भाजपा में शामिल

अमृतसर/नई दिल्ली, अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत सरदार तरनजीत सिंह संधू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, भारत के विदेश मंत्री डाॅ. जयशंकर और शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने सरदार संधू को पार्टी में आने पर अपने घर पर सम्मानित किया और कहा कि पार्टी उनकी योग्यता का पूरा लाभ उठाएगी। उन्होंने सरदार संधू से अपेक्षा की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुख योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे और पार्टी की नीतियों के माध्यम से पंजाब को एक नया मुकाम प्रदान करेंगे। मिलाप के उपरांत विदेश मंत्री डाॅ. एस जयशंकर ने सरदार संधू को लेकर ट्वीट किया और कहा, ”बीजेपी में आपका स्वागत है.” उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे करीबी सहयोगी राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने मुझे आश्वासन दिया है कि वह देश के विकास और प्रगति में योगदान देना जारी रखेंगे।इसी तरह, शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने भोजन की मेजबानी करते हुए, पूर्व राजदूत श्री तरणजीत सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने पर और इस लिए भी खुशी व्यक्त की कि वे पखलाडीबासा मनाने के लिए दोपहर के भोजन में श्री संधू उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि महा प्रभु जगन्नाथ के पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक, पखला सिर्फ एक भोजन नहीं है बल्कि ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान और रसोई विरासत का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि दोस्तों और परिवार के साथ पखाले का सेवन करने से खुशी दोगुनी हो जाती है.पूर्व राजदूत श्री तरनजीत सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने पर पंजाब भाजपा के प्रभारी श्री विजय रूपाणी, भाजपा के केंद्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी डाॅ. नरिंदर सिंह रैना, पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जाखड़, पंजाब भाजपा संगठन मंत्री मंथरी श्री निवासुलु, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला, जिला शहरी अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, गुरप्रताप सिंह टिक्का और स्थानीय नेतृत्व ने भी स्वागत किया और बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *