लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तरीखे घोषित करने का फैसला

आखिर लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तरीखे घोषित करने का फैसला कर लिया है। इस बारे में चुनाव आयोग ने तरीखें घोषित करने का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर दी है।

चुनाव आयोग ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें 16 मार्च, 2024 दिन शनिवार को जारी कर दी जाएंगी। इनका ऐलान चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा। आयोग की तरफ से इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस (पीसी) की जाएगी जिसमें चुनावी कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी साझा की जाएगी।इस दौरान बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव कब व कितने चरणों में होंगे और उनके लिए चुनाव आयोग द्वारा क्या-क्या बंदोबस्त किए जाएंगे। चुनावों की तारीखों के ऐलान के ठीक बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी और इस वजह से केंद्र व राज्य सरकारें कोई भी नए नीति या फिर फैसलों की घोषणा नहीं कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *