जालंधर, (संजय शर्मा)-गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन लाडोवाली रोड जालंधर में 3 दिवसीय योग कार्यशाला आज प्रिंसिपल बलविंदर कौर के नेतृत्व में शुरू की गई। कार्यशाला के पहले दिन योग आचार्य श्री रजनीश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को विभिन्न योग मुद्राओं से परिचित कराया। इस अवसर पर श्री रजनीश ने विद्यार्थियों को योग में करियर के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शरीर पर बेहतर और सकारात्मक प्रभाव के कारण लोगों ने योग को अपनाया है, जबकि योग ना अब सिर्फ शरीर के लिए फिट रहना बल्कि करियर की अपार संभावनाओं वाला एक विशाल उद्योग बन गया है। जब से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अस्तित्व में आया है तब से देश-विदेश में योग को तेजी से अपनाया जाने लगा है। एक अनुमान के मुताबिक, देश में इस समय 5 लाख योग्य शिक्षकों की जरूरत है। इस मौके पर आचार्य रजनीश के साथ श्री नरेंद्र भगत और सुनैना अरोड़ा ने योग आसन की सही तकनीक और फायदे बताए। प्रिंसिपल बलविंदर कौर की देखरेख में योग कार्यशाला का पहला दिन सफल रहा। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे
फ़ोटो कैप्शन। पहले दिन योग कार्यशाला अवसर पर योगा अभ्यास करवाते आचार्य रजनीश, नरेंद्र भगत और सुनैना अरोड़ा ।