लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 63,700 गायों का टीकाकरण: डिप्टी डायरेक्टर

जालंधर, पशुपालन विभाग जालंधर द्वारा गायों को लंपी स्किन रोग से बचाने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 19 दिनों में 63,700 गायों को टीका लगाया गया है।इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग, जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. हरमनिंदर सिंह ने कहा कि घर-घर जाकर गायों को टीका लगाने के लिए जिले में 40 टीमें बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस टीकाकरण अभियान के लिए पशुपालन विभाग ने जिले में गोट वैक्सीन की 1 लाख 50 हजार खुराकें भेजी है और पशुपालन विभाग की टीमें जिले के सभी शहरों और गांवों में जाकर गायों को पूरी तरह से मुफ्त टीका लगा रही है ।

पशुपालन विभाग, जालंधर के सहायक डायरेक्टर डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले की सभी गौशालाओं में गायों को भी टीकाकरण अभियान के तहत पूर्णतया मुफ्त कवर किया जा रहा है।डॉ.हरमनिंदर सिंह ने जिले के पूरे स्टाफ को अभियान में तेजी लाकर निर्धारित समय में शत-प्रतिशत गायों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने पशुपालकों से इस अभियान में अधिक से अधिक सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि इस टीकाकरण से पशुओं पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि पहले से टीकाकरण करवाकर इस बीमारी से होने वाली आर्थिक हानि से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *