मैंबर फूड कमिशन ने स्कूलों और आंगनबाडी केन्द्रों में बच्चों को दिए जाने वाले खाने की समीक्षा की

जालंधर, (संजय शर्मा)-पंजाब राज्य फूड कमिश्न के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने अपने दो दिन के जालंधर दौरे दौरान विभिन्न स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन और राशन डिपो पर गेहूं की बांट की समीक्षा की।
उन्होंने सीनियर सेकैंडरी स्कूल ऑफ एमीनेंस आदमपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल गाजीपुर, सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कंनिया खुर्द, सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल कंनिया मलसियां, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लक्ष्य, सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल हवेली पट्टी का दौरा किया और वहां बच्चों को मिड-डे मील में दिए जाने वाले खाने की जांच के अलावा स्कूलों में राशन भंडारण प्रबंध, भोजन तैयार करने का स्थान, परोसने की व्यवस्था आदि की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को राशन के सुरक्षित भंडारण, खाना पकाने के लिए साफ-सुथरी जगह सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने गाज़ीपुर, लक्ष्य, हवेली पट्टी, मलसियां, अकालपुर पट्टी, डाबरी कालोनी में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा किया और कर्मचारियों को आवश्यक मानकों के बारे में निर्देश दिए।
उपयुक्त मैंबर फूड कमिश्न ने आदमपुर, खुर्दपुर, शाहकोट, संदलवाल में राशन डिपोओं पर की जाती गेहूं बांट की समीक्षा करने के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 को जमीनी स्तर पर लागू करने को कहा ताकि किसी भी योग्य लाभार्थी इस लाभ से न वंचित न रहे।
उन्होंने डिपो पर आवश्यक जानकारी वाले बैनर और शिकायत पेटियां लगाने को भी कहा।
पंजाब स्टेट फूड कमिश्न के हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए सदस्य ने कहा कि मिड-डे मील, राशन आदि से संबंधित किसी भी जानकारी और शिकायत के लिए लोग कमिश्न की वेबसाइट punjabfoodcommission@gmail.com या हेल्पलाइन नंबर 98767- 64545 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *