करतारपुर (जालंधर),पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज करतारपुर विधानसभा क्षेत्र के 23 गांवों में 3 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरूआत की। ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कई गांवों का दौरा किया।इस दौरान, उन्होंने अलग-अलग विकास प्रोजेक्ट जिनमे सड़कों का निर्माण, तालाबों की साफ-सफाई, कम्युनिटी हाल का निर्माण, सीवरेज प्रणाली सहित विभिन्न विकास प्रोजैक्टों के नींव पत्थर रखे। स.बलकार सिंह ने लांबड़ा, सिंघा, धालीवाल कादियां, गोना चक्क, सुरा, सराय खास, काहलवा, मंड मोड़, रंधावा मसंदा, बुलंदपुर, बल्लां, अम्बिया तोहफा, हसनमुंडा, चकराला, शिवदासपुर, बाडा पिंड, कोटला, गदईपुर, बिशरामपुर, घुग्शोर, ब्रह्मपुर, धीरपुर गांवों में दौरा किया, जिसमें उन्होंने इन गांवों के निवासियों को विभिन्न विकास प्रोजैक्टों के उपहार दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है।
यहां सभा को संबोधित करते हुए स.बलकार सिंह ने शहरी-ग्रामीण विकास के अतंर को कम करने के लिए सरकार की समर्पण भावना पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि इन महत्वपूर्ण विकास प्रोजैक्टों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है और सरकार गांवों को शहरी क्षेत्रों में देखे गए मानकों के अनुरूप बनाने के अपने मिशन में दृढ़ है।यह प्रोजैक्ट बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा में वृद्धि आदि सहित कई विकास कार्यों को लागू सुनिश्चित करेंगी। मंत्री ने गांवों को आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया ताकि गांव भी बेहतर जीवन स्तर के साथ आत्म-निर्भर बन सकें।स्थानीय नेताओं और निवासियों ने पंजाब सरकार की पर्याप्त वित्तीय वचनबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया।
मंत्री बलकार सिंह ने अपने दौरे का समापन के बाद, समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासों का वादा करते हुए प्रगति के लिए सरकार के समर्पण की बात कही।उन्होंने कहा कि कई विकास प्रोजैक्टों के साथ, करतारपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोग विकास और समृद्धि के एक नए युग के साक्षी बनेंगे। इससे पहले, मंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को पहल के आधार पर इसका समाधान करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीओ जी.एस. रंधावा बी.डी.पी.ओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे