आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखा जाए : जगदीश समराय

जालंधर, (संजय शर्मा)-पंजाब स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन के पूर्व डायरेक्टर और पूर्व पार्षद जगदीश समराय ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा, के पंजाब के दुबाबे इलाके के आदमपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बीसी के माध्यम से उद्घाटन किया, जिसमें दलित समाज. संत समाज और श्री गुरु रविदास महाराज के श्रद्धालुओं और नाम लेवा संगत को भारी ठेस पहुंचाई है, क्योंकि उनकी काफी पुरानी मांग थी एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाए और उन्हें पूरी उम्मीद थी के आज उद्घाटन के मौके पर उनकी यह पुरानी मांग केंद्र की भाजपा सरकार जरूर पूरा करेगी ,लेकिन ऐसा नहीं हुआ और संत समाज और गुरु रविदास महाराज की नाम लेवा संगत में भारी नाराजगी पाई जा रही है, समराय ने बताया के कांग्रेस की सरकार के समय इस एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखने संबंधी पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन आज आप पार्टी की पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंधी इसमें कोई दखलंदाजी नहीं की और दुबाबे के चार सांसद, दो मंत्री होने से भी किसी ने आवाज नहीं उठाई, जालंधर के सांसद के द्वारा केंद्रीय मंत्रियों के साथ फोटो सेशन ही करवाएं जा रहे हैं कार्रवाई कोई हो नहीं रही, और ना ही बीजेपी की किसी सीनियर नेताओं की ओर से इसकी आवाज उठाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *