लोक सभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी को एक तरफा जीत दिलाने के लिए तैयारी शुरू : मोहिंदर भगत

जालंधर, (संजय शर्मा)-आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एवं मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मोहिंदर भगत ने जालंधर सेंट्रल में ब्लॉक प्रधान एवं ब्लॉक प्रभारी के साथ मीटिंग की| मीटिंग में नजदीक आ रहे लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई | मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार निस्वार्थ भाव से कार्य करके प्रगति की राह पर आगे बढ़ रही है | इस बार लोकसभा चुनाव में पंजाब की आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत दर्ज होगी | उन्होंने कहा कि पंजाब में हर वर्ग को बिजली मुफ्त दी जा रही है| जिसका लाभ प्रदेश की 80% जनता उठा रही है | उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए हमेशा पंजाब सरकार का खजाना भरा रहता है |जनता को बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल रही है, जनता पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से खुश है| और हमें पूरा विश्वास है की पार्टी के कुशल, मेहनती कार्यकर्ता पंजाब मे एक बार फिर आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत दर्ज कराने मे सक्षम है | इस अवसर पर अभी मरवाहा, शोभा भगत, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत कोर, जतिन गुलाटी, शिवम आदि उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *