ED के सामने आज भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल, अब क्या है नई वजह?

नई दिल्ली, दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सामने पेश होना था। लेकिन केजरीवाल ने आज भी पेशी पर जाने से इनकार कर दिया है। ED ने उनको 8वां समन जारी किया था। इससे पहले ईडी केजरीवाल को 7 बार नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से उसके सामने पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी (AAP) का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब भेजा है। उन्होंने कहा कि समन गैरकानूनी है लेकिन फिर भी वह जवाब देने को तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है। उसके बाद अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *