बच्चों को देश भक्तों की जीवनिया पड़नी चहिये तब पता चलेगा देश को आजादी कैसे मिली है : अमित आजाद

जालंधर, (संजय शर्मा)-फनलैंड पब्लिक स्कूल गुरु नानक पूरा वेस्ट में वार्षिक कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसका शुभारम्भ देश भक्ति के गीत से हुआ। मुख्यातिथि के तोर पर पधारे चन्दर शेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद ने कहा कि आज के बच्चे हमारे कल के देश का भविष्य है इसलिए बच्चों को पढ़लिख कर किसी ने अध्यापक, किसी ने नेता व किसी ने वकील बनना है जो भी बनना है ईमानदार व देश भक्त बनना है, और कहा की देश की शहादत को सदैव याद रखने वाली कोमे ही हमेशा जीवत रहती है, और कहा की पढ़ाई के साथ साथ बच्चे देश भक्ति की जीवनिया को भी पड़ना चाहिए जिस से पता चलेगा की भारत देश को आजादी कैसी मिली है और इस आजादी को बरकरार रखना भी युवा पीढ़ी का फर्ज है इस अवसर पर प्रिंसिपल नीलम सलवान ने अमित आजाद का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारा स्कूल समय समय पर समाजिक व संस्कृति कार्यक्रम इस लिए करवाता है ताकि बच्चों को धर्म व संस्कृति के बारे ज्ञान ही सके। इस मोके पर स्कूल के चेयरमैन कर्नल सुरिंदर सलवान ने आये अतिथियों को धन्यवाद कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल समृति मंच के प्रधान किशनलाल शर्मा, डॉ वनीत शर्मा, जसबीर बग्गा, मंजीत, आदि उपस्थित थे। कैप्शन : समागम दौरान अमित आजाद को सम्मानित करते हुए नीलम सलवान, किशनलाल शर्मा, डॉ वनीत शर्मा व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *