जालंधर, (संजय शर्मा)-पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री. बलकार सिंह ने आज कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण के लिए लगातार काम कर रही है।
कैबिनेट मंत्री ने सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा सहित शहर में बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास प्रोजैक्टों के नींव रखे।इन विकास कार्यों में जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत दयोल नगर क्षेत्र में नया ट्यूबवेल, आदर्श नगर में पार्क का नवीनीकरण और स्पोर्ट्स एंड सर्जिकल कम्प्लैक्स जालंधर में फायर स्टेशन की स्थापना का नींव पत्थर रखना शामिल है। इन सभी प्रोजैक्टों पर 1.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नए विकास प्रोजैक्टों से शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नवीनीकरण करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर विकास कार्य चलाए जा रहे है और सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। मंत्री ने दयोल नगर में 21.48 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवैल का नींव रखा। इसी प्रकार स्पोर्टस एवं सर्जिकल कम्प्लैक्स में 121.71 लाख रुपये की लागत से नया फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 48.92 लाख रुपये की लागत से कंवलजीत पार्क के नवीनीकरण का नींव पत्थर रखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि पंजाब को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राज्य में कई विकास प्रोजैक्टों पहले ही शुरू किए जा चुके है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों को उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए एक अनूठी पहल ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ शुरू की है, जिसके तहत बड़ी संख्या में लोग सेवाओं का लाभ उठा रहे है।
इस अवसर पर लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की सेवा और राज्य के समग्र विकास के लिए अनूठी पहल की है। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से लंबित मुद्दों का निपटारा करने के लिए लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी गांवों और दूर इलाकों में पहुंचकर नागरिकों को सरकारी सेवाएं प्रदान कर रहे है।
इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने कहा कि पंजाब सरकार शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार नए प्रोजैक्टों का उद्घाटन कर रही है।इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन, अतिरिक्त कमिश्नर अमरजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।