पंकज उधास अपने पीछे परिवार के लिए छोड़ गए हैं इतने करोड़ की संपत्ति

उधास कैंसर से जंग हार गए और इलाज के दौरान मुंबई में आज उनका निधन हो गया है. वे चार महीने से बीमारी से जूझ रहे थे. अनूप जलोटा ने बताया कि पंकज को पैंक्रियाज का कैंसर था. गजल गायिकी की दुनिया में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली हस्ती ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. लेकिन जाते-जाते वे अपनी फैमिली के लिए करोड़ों की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं.गजल गायक पंकज उधास लाइमलाइट से दूर रहते थे लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते थे. अपनी जिंदगी में उन्होंने खूब नाम कमाया और साथ ही पैसा भी कमाया. उन्हें 2006 में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था. वहीं उनकी नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उधास 24 से 25 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *