Sleeper Vande Bharat को लेकर आई गुड न्यूज, इस रूट पर सबसे पहले चल सकती है; जानिए डिटेल्स

वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं। पिछले साल 30 दिसंबर को अयोध्या से पीएम मोदी ने छह और रूट पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें अयोध्या से आनंद विहार टर्मिनल और कटरा से दिल्ली वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। आने वाले दिनों में अब रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों की शुरुआत इसी साल के शुरुआती महीनों में हो सकती है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात राजस्थान को मिल सकती है। जोधपुर से दिल्ली और मुंबई रूट के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चल सकती है। यह ट्रेन लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। दरअसल, अभी जो वंदे भारत चल रही है उसमें एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव क्लास की बोगियां हैं, जिसमें यात्री बैठकर सफर करते हैं। अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग स्लीपर वंदे भारत से सफर कर सकेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई रूट पर अभी कुछ काम चल रहा है, जोकि एक-डेढ़ महीने में पूरा हो सकता है। इसके बाद स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मार्च से शुरू हो सकती है। ट्रेन की बोगियों में कई अहम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऊपर चढ़ने के लिए आरामदायक सीढ़ियां बनाई गई हैं। कोच में ऑटोमैटिक डोर, वैक्यूम टॉयलेट्स, इंटरकम्युनिकेशन डोर आदि जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा, ट्रेन में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *