भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण में पहुंचे अशोक गहलोत, कट्टर विरोधी गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठे

राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने आज यानी 15 दिसंबर को जयपुर (Jaipur) के अल्बर्ट हॉल के बाहर शपथ ली. वहीं दिया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली. इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी शामिल हुए. गहलोत इस कार्यक्रम में अपने कट्टर प्रतिद्वंदी गजेंद्र सिंह शेखवत (Gajendra Singh Shekhwat) के ठीक पास में बैठे नजर आए. वहीं शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें एक दूसरे के साथ बात करते भी देखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *