राजस्थान में अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने सरकार बदलते ही अपने सुर बदल दिए है। लेकिन अभी उनका संकट टला नहीं है। अभी भी लोकेश शर्मा पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर सात फरवरी तक रोक लगाई गई है। इसके बाद लोकेश शर्मा को क्राइम ब्रांच पूछताछ के लिए ले जा सकती है और गिरफ्तार भी कर सकती है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कई बार बुलाया और उनसे पूछताछ भी की गई। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें पूछताछ में सहयोग करने की हिदायत देते हुए गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा हुआ है।