जालंधर, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो जालंधर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित प्लेसमेंट कैंप के दौरान 54 युवाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगार प्रदान किए गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो गुरमेल सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देशों पर जिले के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के मौके मुहैया करवाने के लिए जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में 70 उम्मीदवारों ने भाग लिया।उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के दौरान एस.बी.आई जीवन बीमा, यूनिक केयर्स, भारती एयरटेल, शेयर इंडिया और एचडीबी फाइनेंस कंपनियां ग्राहक संबंध, अधिकारी/एफएसई/सेल्स, अधिकारी/कंप्यूटर, ऑपरेटर/लेखाकार और बैंक कार्यालय कार्यकारी के पदों के लिए 54 जरूरतमंद उम्मीदवारों का चयन किया गया।
उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि वे जिला रोजगार ब्यूरो के व्यापार विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित प्लेसमेंट कैंपों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी पसंद की नौकरी प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।