गणेश चतुर्थी 19सितंबर से प्रारंभ

नई दिल्ली, भगवान गणेश को समर्पित त्योहार गणेश चतुर्थी का आने ही वाला है और अब इस त्योहार की तैयारियां जोरों पर है। हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन गणेश जी का जन्म दिवस है, इसलिए इसे गणेश जयंती भी कहते हैं। विशेष रूप से यह त्योहार महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

बता दे कि, इस वर्ष गणेश चतुर्थी 19सितंबर से प्रारंभ हो रही है। यह 10दिनों का उत्सव होता है। लोग अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति स्थापना करते हैं, विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं और फिर एक निश्चित समय पर उनका विसर्जन कर देते हैं। जो लोग 10दिनों के लिए बप्पा को घर पर स्थापित करते हैं, वे गणेश चतुर्दशी को उनका वि​सर्जन करते हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर तीन शुभ योग बन रहे हैं और एक विशेष संयोग बन रहा है।

गणेश चतुर्थी के 3शुभ योग

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, इस वर्ष की चतुर्थी तिथि रवि योग में है। इसके अलावा दो शुभ योग ब्रह्म और शुक्ल योग भी बन रहे हैं। 19सितंबर को मंगलवार प्रात: 11:01 am से लेकर देर रात 01:28बजे तक है। वहीं शुक्ल योग प्रात:काल से लेकर रात 10:48बजे तक है। उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा। ये तीनों ही योग पूजा पाठ की दृष्टि से शुभ माने जाते हैं।

गणेश चतुर्थी पर मंगलवार का विशेष संयोग

इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबरको मंगलवार के दिन पड़ रहा है। मगंलवार के दिन वैसे भी गणेश जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब गणेश जी का जन्म हुआ था, तब उस समय कैलाश पर बुध देव भी थे। बुध देव के होने की वजह से बुधवार की पूजा के लिए प्रतिनिधि देव गणेश जी हो गए। ऐसे में देखा जाए तो मंगल योग अमंगल को दूर करके सफलता प्रदान करता है। इसमें सूर्य की स्थिति प्रबल मानी जाती है। गणेश चतुर्थी पर आप बप्पा को प्रसन्न करके अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण सफल बना सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *