G20 के कारण बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों के गेट

नई दिल्ली , राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में नौ और 10 सितंबर 2023 को जी 20 समिट आयोजित होने वाला है. G20 समिट को लेकर डीसीपी मेट्रो ने चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर दिल्ली मेट्रो को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी मे बोला गया है G20 समिट के दौरान सुरक्षा के लिहाज़ से दिल्ली मैट्रो के अलग अलग स्टेशन के इन गेटों को बंद रखा जाएगा, डीसीपी मैट्रो ने अपनी चिट्ठी के साथ उन मैट्रो स्टेशन की लिस्ट भी दी है जिनके गेट G 20 समिट के दौरान बंद रखे जाएंगे. जी 20 समिट के दौरान खान मार्केट को संवेदनशील कहा गया है. इस मेट्रो स्टेशन के 01,02,03 गेट बंद रहेंगे. वहीं, चार नंबर गेट खुला रहेगा. कैलाश कॉलोनी का दो नंबर गेट बंद रहेगा. वहीं, एक नंबर गेट एंट्री और बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 01, 02,03 और 04 बंद रहेंगे. एंट्री और एग्जिट गेट नंबर पांच से मिलेगी. जंगपुरा का गेट नंबर 01 और 03 बंद रहेगा. अंदर और बाहर जाने के लिए गेट नंबर दो का इस्तेमाल किया जाएगा. आश्रम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 01 और 03 बंद रहेंगे. एंट्री, एक्जिट के लिए गेट नंबर 02 का इस्तेमाल करें. जनपथ मेट्रो स्टेशन को संवेदनशील माना गया है. यहां गेट नंबर 01,03,04 बंद रहेंगे. अंदर और बाहर जाने के लिए गेट नंबर दो का इस्तेमाल करना होगा. बाराखंभा रोड के गेट नंबर 01, 03, 04, 05 और 06 बंद होंगे. एंट्री और एग्जिट के लिए गेट नंबर दो का इस्तेमाल करना होगा. इंद्रप्रस्थ का गेट नंबर दो बंद रहेगा और एंट्री और एग्जिट 01 नंबर से मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *