Stock, बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 4 सितंबर को मामूली बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी के 15 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बाजार ने नए महीने की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की है। 1 सितंबर को सेंसेक्स 556 अंक या 0.86 फीसदी बढ़कर 65387 अंक पर और निफ्टी 182 अंक या 0.94 फीसदी चढ़कर 19,435 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक बनाया था। ये एक तेजी से बढ़ते पैटर्न से मिलता जुलता है। इससे निकट अवधि में और ज्यादा तेजी की संभावना बढ़ गई है। पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 19306 पर और उसके बाद 19258 और 19180 पर सपोर्ट मिलने की संभावना है। बढ़त की स्थिति में, निफ्टी के लिए 19461 पर पहला रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 19509 और 19586 पर अगले रजिस्टेंस होंगे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।